स्पेनिश लीग : युसुफ के गोल से लेगानेस ने एइबर को ड्रॉ पर रोका

लेगानेस, 27 जनवरी (आईएएनएस)। युसुफ एन-नेसेरी के शानदार प्रदर्शन के दम पर लेगानेस ने स्पेनिश लीग में खेले गए मैच में एइबर को बराबरी पर रोका।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमों के बीच श्निवार देर रात खेला गया मैच 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

जोआन जोर्डन से मिले पास को किके ने 29वें मिनट में गोल कर एइबर का खाता खोला। अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए क्लब ने 36वें मिनट में दूसरा गोल किया।

टीम के लिए दूसरा गोल जोर्डन ने किया। पहले हाफ के समापन तक टीम ने 2-0 की बढ़त बरकरार रखी।

दूसरे हाफ में लेगानेस ने युसुफ के प्रदर्शन की बदौलत खेल में वापसी की। युसुफ ने 46वें मिनट में मार्टिन ब्राथवैट से मिले पास पर गोल करते हुए स्कोर 2-1 किया।

इसके बाद, 67वें मिनट में युसुफ ने बुस्टीना की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

दोनों टीमें गोल का मौका तलाशती रहीं लेकिन दोनों में से कोई भी टीम इसमें सफल नहीं हो पाई और आखिर में यह मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493