स्पेनिश लीग : रायो ने हुएसका को 1-0 से हराया

हुएसका (स्पेन), 15 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग के शीर्ष स्तर पर अपना पहला घरेलू मैच खेल रहे एसडी हुएसका को एक रोमांचक मुकाबले में रायो वालेकानो ने 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 19 दिनों तक कोई मैच न खेलने के बावजूद रायो के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया।

दूसरी ओर, हुएसका ने एल अल्कारोज स्टेडियम पर खेले गए अपने पहले घरेलू मैच को जीतने की कोशिश की लेकिन वह मेहमान टीम के डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए।

दोनो टीमों ने मैच की धीमी शुरुआत की और गोल करने का पहला मौका 26वें मिनट में मेजबान टीम के मेरेलो को मिला। रायो के गोलकीपर अमात ने बेहतरीन बचाव किया और हुएसका को बढ़त नहीं बनाने दी।

इसके दो मिनट बाद, जियानेली इम्बुला ने बॉक्स के बाहर से शानदार गोल करते हुए रायो को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में हुएसका ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन वह बराबरी का गोल नहीं कर पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493