स्पेनिश लीग : रियल की जीत में मारियानो चमके

मेड्रिड, 6 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड ने रविवार को सैंटियागो बर्नब्यू में खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में विलारियल को 3-2 से हरा दिया।

इस मैच में मारियानो डियाज ने दो गोल किए। मारियानो ने दूसरे और 49वें मिनट में गोल किया जबकि रियल के लिए जीसस वालेजो ने 40वें मिनट में तीसरा गोल किया।

विलारियल के लिए गेरार्ड मोरिनो ने 11वें और जाउम कोस्टा ने 94वें मिनट में गोल दागा।

इस जीत के बाद रियल के 36 मैचों से 68 अंक हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस साल एफसी बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग खिताब अपने नाम कर लिया है।

दूसरी ओर, इस हार के बाद विलारियल 40 अंकों के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गई है। वह अगले साल स्पेनिश लीग में खेलेगी या नहीं, इसका फैसला इस सीजन के अंत तक ही हो पाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493