स्पेनिश लीग : रियल के 40 मैचों के अविजित रिकॉर्ड पर लगी रोक

सेविले (स्पेन), 16 जनवरी (आईएएनएस)। सेविला ने स्पेनिश लीग के 18वें दौर में रविवार देर रात खेले गए मुकाबले में रियल मेड्रिड के 40 मैचों में अविजित रहने के रिकॉर्ड पर रोक लगा दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सांचेज पिजुआन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सेविला ने रियल को 2-1 से मात दी।

रियल को सर्गियो रामोस की ओर से की गई एक गलती के कारण हार का सामना करना पड़ा।

मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं दागा गया था। इसके बाद दूसरे हाफ में 67वें मिनट में स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल दागतर रियल क्लब का खाता खोला।

रियल के खिलाड़ी रामोस की ओर से 85वें मिनट में किए गए गोल ने सेविला का खाता खोला। रामोस की ओर से अपने पाले में ही गोल करने की गलती ने सेविला के स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद स्टीफन जोवेटिक ने 92वें मिनट में अहम गोल दागते हुए सेविला को रियल पर 2-1 से जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही सेविला ने रियल के 40 मैचों में जीत के रिकॉर्ड पर रोक लगा दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493