स्पेनिश लीग : रियल को सेविला ने 3-0 से हराया

सेविले, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सेविला ने स्पेनिश लीग के छठे दौर के मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए यूरोपीय चैम्पियन रियल मेड्रिड को 3-0 से करारी शिकस्त दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस हार के बाद रियल तालिका में 13 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। बर्सिलोना गोल अंतर के आधार पर पहले स्थान पर बना हुआ है।

सेविला ने अपन घरेलू मैदान पर खेलते हुए शुरू से ही रियल पर दबाव बनाया। 17वें मिनट में स्ट्राइकर आंद्रे सिल्वा ने मैच का पहला गोल दागा।

इसके चार मिनट बाद, मेजबान टीम ने फिर आक्रमण किया। रियल के डिफेंस को भेदते हुए सिल्वा ने सेविला की बढ़त को दोगुना कर दिया।

रियल मेड्रिड मेजाबन टीम द्वारा किए गए लगातार हमलों से उबर नहीं पाई और 39वें मिनट में बेन येडर ने स्कोर 3-0 कर दिया।

दूसरे हाफ में रियल ने बेहतर खेल दिखाया। मेहमान टीम ने गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन सेविला के गोलकीपर टॉमस वसलीक ने शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493