स्पेनिश लीग : रियल ने लेगानेस को दी मात

मेड्रिड, 2 सितंबर (आईएएनएस)। स्पेन के लोकप्रिय क्लबों में से एक रियल मेड्रिड ने स्पेनिश लीग के तीसरे दौर में खेले गए मैच में लेगानेस क्लब को 4-1 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में मिली जीत के साथ रियल ने नौ अंक हासिल करते हुए लीग सूची में शीर्ष पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

एस्तादियो सैंटियागो बर्नबू में शनिवार रात खेले गए इस मैच में गारेथ बेल ने 17वें मिनट में गोल करने के साथ ही रियल का खाता खोला। पहले हाफ के 27वें मिनट में ग्विडो कारिला ने लेगानेस के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद दूसरे हाफ में रियल ने पूरी तरह से मैच पर अपना दबदबा बनाते हुए लेगानेस के गोल करने का मौका दिए बिना उसके गोल पोस्ट पर तीन और गोल किए।

रियल के लिए दूसरे हाफ में ये तीन गोल करीम बेंजेमा (48वें मिनट, 61वें मिनट) और सर्गियो रामोस (66वें मिनट) ने किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493