स्पेनिश लीग : रियल मेड्रिड ने रोमांचक मुकाबले में बेतिस को 5-3 से हराया

सेविले (स्पेन), 19 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में रियल मेड्रिड ने एक रोमांचक मुकाबले में रियल बेतिस को 5-3 से मात दी।

बीबीसी के अनुसार, यह रियल मेड्रिड की लगातार तीसरी जीत है और टीम के 23 मैचों में 45 अंक हो गए हैं।

रिलय मेड्रिड ने मैच की दमदार शुरुआत की और फारवर्ड मार्को असेंसियो ने 11वें मिनट में गोल कर मेहमान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

आइसा मेंडी ने 33वें मिनट में गोल दाग कर रियल बेतिस की मैच में वापसी कराई और चार मिनट बाद नाचो के आत्मघाती गोल की बदौलत बेतिस की बढ़त 2-1 हो गई।

मैच के दूसरे हाफ में रियल मेड्रिड को जलवा देखने को मिला। सर्जियो रामोस (50), मार्को असेंसियो (59) और रोनाल्डो (65) ने गोल दाग कर मेहमान टीम को 4-2 से आगे कर दिया।

मैच के 85वें मिनट में सर्जियो लियोन ने बेतिस के लिए गोल कर मेड्रिड की चिंता जरूर बढ़ाई लेकिन बेंजिमा ने इंजुरी टाइम (90+2) में गोल कर रियल मेड्रिड की जीत सुनिश्चित कर दी।

रियल मेड्रिड अंकतालिका में चौथे पायदान पर बना हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493