वालेंसिया (स्पेन), 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लोइक रेमी की ओर से दागे गए दो गोल के दम पर गेटाफे ने स्पेनिश लीग में खेले गए एक मैच में उलटफेर करते हुए वालेंसिया को मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात को खेले गए इस मैच में गेटाफे ने वालेंसिया को 2-1 से मात दी।
रेमी ने पहले हाफ की शुरुआत के बाद 16वें मिनट में गोल कर गेटाफे का खाता खोला। इस बढ़त को टीम ने पहले हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा।
इसके बाद, दूसरे हाफ में 49वें मिनट में ही रेमी ने एक और गोल दागकर गेटाफे को 2-0 से आगे कर दिया।
वालेंसिया को 69वें मिनट में रोड्रिगो की ओर से दागे गए गोल के दम पर खाता खोलने का मौका मिला, लेकिन वह इसके बाद गेटाफे के अच्छे डिफेंस के दम पर दूसरा गोल नहीं दाग पाया और 1-2 से हार गया।
स्पेनिश लीग सूची में वालेंसिया 65 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, वहीं गेटाफे 45 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath