स्पेनिश लीग : रेलिगेशन जोन से बाहर निकला एथलेटिक

वीगो (स्पेन), 8 जनवरी (आईएएनएस)। एथलेटिक बिलबाओ क्लब ने सेल्टा वीगो के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल कर स्पेनिश लीग सूची के रेलिगेशन जोन से खुद को बाहर कर दिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश लीग में सोमवार देर रात खेले गए मैच में एथलेटिक ने सेल्टा को 2-1 से हराया।

अपने नए मुख्य कोच गेज्का गारितानो के मार्गदर्शन में एथलेटिक क्लब ने पिछले चार मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में वह लीग सूची में आगे बढ़ते हुए 17वें स्थान पर पहुंच गया है, वहीं सेल्टा क्लब 14वें स्थान पर है।

एथलेटिक के खिलाड़ी इकेर मुनिएन ने 19वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला।

इसका जवाब देते हुए 45वें मिनट में 19 वर्षीय खिलाड़ी फ्रान बेल्ट्रान ने गोल कर सेल्टा का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसी बराबरी के साथ पहले हाफ का समापन हुआ।

इसके बाद, बिलबाओ ने 54वें मिनट में इनाकी विलियम्स की ओर से किए गए गोल से एक बार फिर सेल्टा के खिलाफ 2-1 की बढ़त बनाई।

अच्छे डिफेंस को बनाए रखते हुए उसने सेल्टा को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 2-1 से ही जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493