स्पेनिश लीग : वालेंसिया का एइबर के साथ मैच गोलरहित ड्रॉ

वालेंसिया, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में वालेंसिया और एइबर के बीच खेला गया मैच बिना गोल के ड्रॉ रहा।

वालेंसिया, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में वालेंसिया और एइबर के बीच खेला गया मैच बिना गोल के ड्रॉ रहा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस कारण एइबर क्लब को अगले सीजन के लिए यूईएफए चैम्पियंस लीग में प्रवेश करने में कोई सहायता नहीं मिली।

दोनों टीमों ने काफी कोशिश की, लेकिन किसी को भी मैच के अंत तक सफलता नहीं मिली और ऐसे में वालेंसिया और एइबर दोनों के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

स्पेनिश लीग अंक तालिका में वालेंसिया 67 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। एइबर क्लब 44 अंकों के साथ 12वें स्थान पर है।

स्पेनिश लीग अंक तालिका में शीर्ष-4 पर रहने वाले क्लब चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं और शीर्ष-6 पर रहने वाले क्लब यूरोपा लीग ग्रुप स्तर के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493