स्पेनिश लीग : वालेंसिया ने विलारियल को 3-0 से दी मात

वालेंसिया, 27 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में वालेंसिया ने शनिवार को विलारियल के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत से वालेंसिया ने गोल अंतर से बेतिस को पछाड़कर लीग सूची में सातवां स्थान हासिल कर लिया है।

दूसरी ओर विलारियल 19वें स्थान पर आकर रेलिगेशन जोन में पहुंच गया है। उसे इससे निकलने के लिए अपने आने वाले मैचों में सुधार की जरूरत है।

मोक्टर डियाखाबे की ओर से चौथे मिनट में किए गए गोल से वालेंसिया ने अपना खाता खोला। विलारियल के खिलाफ मिली बढ़त को वालेंसिया ने पहले हाफ के समापन तक बनाए रखा।

इसके बाद, दूसरे हाफ में मैच पर पूरी तरह से अपना दबदबा बनाते हुए वालेंसिया ने दो और गोल किए। टीम के लिए ये गोल 51वें मिनट में डेनिस चेरीशेव और 86वें मिनट में रोड्रिगो ने किए। इसके दम पर आखिर में वालेंसिया ने विलारियल के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की।

इस मैच के बाद विलारियल के मुख्य कोच लुइस गार्सिया ने कहा, “मैं बेहद निराश हूं और मैं यहां जो भी कह रहा हूं उसके बारे में हमने अभी लॉकर रूम में बात की थी। या तो हम पूरी तरह से अपनी स्थिति से उभरें और या तो इससे हमें बहुत बड़ा नुकसान होगा। इस स्थिति में रहने वाली टीमों का प्रदर्शन ऐसा नहीं होता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493