स्पेनिश लीग : वालेंसिया, सेल्टा विगो ने 1-1 से ड्रॉ खेला

विगो (स्पेन), 22 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब वालेंसिया ने लीग के 34वें दौर के मुकाबले में यहां बलाइदोस स्टेडियम में सेल्टा विगो से 1-1 से ड्रॉ खेला।

अपने घर पर खेल रही सेल्टा विगो ने मैच के दौरान गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाया लेकिन उसने मेहमान टीम को गोल करने के भी मौके दिए। हालांकि, वालेंसिया की टीम उन मौकों को भुना नहीं पाई।

पहला हाफ गोल रहित समाप्त हुआ और दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

मैच के 59वें मिनट में सांटी मीना ने वालेंसिया के लिए गोल दागकर मेजबान टीम को पहला झटका दिया लेकिन मेहमान टीम की खुशी ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह पाई और 63वें मिनट में मैक्सिमिलियानो गोंजालेज ने गोल करके सेल्टा को बराबरी दिला दी।

इस ड्रॉ के बाद सेल्टा विगो 45 अंक हो गए हैं और वह 10वें पायदान पर मौजूद है जबकि वालेंसिया 66 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493