गेटाफे (स्पेन), 24 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब गेटाफे ने सोमवार को स्पेनिश लीग में रायो वालेकानो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।
इस मैच की खास बात यह रही कि दोनों ही गोल रायो के जोजाबेड सांचेज ने किए।
इस ड्रॉ मैच के बाद स्पेनिश लीग तालिका में रायो वालेकानो 13वें स्थान पर है। उसके खाते में 12 मैचों से 14 अंक हैं।
दूसरी ओर, गेटाफे ने 12 मैचों से 11 अंक जुटाए हैं और वह तालिका में 16वें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath