स्पेनिश लीग : विलारियल को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर बार्सिलोना

बार्सिलोना, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने घरेलू स्टेडियम कैम्प नाउ में खेले गए मैच में विलारियल को मात देकर बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात खेले गए इस मैच में बार्सिलोना ने विलारियल को 2-0 से मात दी।

ओस्माने डेम्बले की ओर से 36वें मिनट में मिले पास को जेरार्ड पिक ने गोल में तब्दील करते हुए बार्सिलोना का खाता खोला। इसके साथ ही बार्सिलोना ने बढ़त को कायम रखते हुए पहले हाफ का समापन किया।

दूसरे हाफ में विलारियल ने काफी समय तक बार्सिलोना को रोके रखने की कोशिश की लेकिन स्पेनिश क्लब ने आखिरकार मौका पाते हुए गोल कर दिया।

स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की ओर से 87वें मिनट में मिले पास को युवा खिलाड़ी एलेना ने विलारियल के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और बार्सिलोना को इस मैच में 2-0 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493