स्पेनिश लीग : विलारियल को हराकर रियल पहुंचा खिताब के करीब

मेड्रिड, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने अपने प्रतिद्वंदी क्लबों बार्सिलोना और एटलेटिको मेड्रिड के करीब आते हुए बुधवार को विलारियल को 3-0 से मात देकर खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सैंटियागो बेर्नाब्यू स्टेडियम में हुए इस मैच में दर्शक काफी खुश थे। वह हालांकि मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले अपने स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैदान के बाहर जाने से थोड़े से निराश दिखे।

रियल मेड्रिड ने मैच में शुरू से ही अपना दबदवा बनाए रखा। टीम को पहली सफलता करीम बेंजेमा ने दिलाई। उन्होंने 41वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया।

इसके बाद विलारियल ने गोल करने की कोशिश की लेकिन मेड्रिड के गोलकीपर कीलोर नावास ने उन्हें गोल नहीं करने दिया। पहले हाफ में एक ही गोल हो सका।

दूसरे हाफ के कुछ ही सेकेंड बाद रोनाल्डो ने गोल करने की कोशिश की लेकिन गेंद गोल पोस्ट से बाहर चली गई।

लुकास वाजक्वेज ने 69वें मिनट में मेड्रिड के लिए दूसरा गोल किया। मोड्रिक ने 76वें मिनट में मेड्रिड के लिए तीसरा गोल कर बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और मेड्रिड ने मैच अपने नाम कर लिया।

मेड्रिड अंकतालिका में बार्सिलोना और एटलेटिको मेड्रिड से एक अंक पीछे है। इन दोनों टीमों के 79 अंक हैं लेकिन गोल अंतर के आधार पर बार्सिलोना शीर्ष पर बना हुआ है। रियल मेड्रिड के इस मैच के बाद 78 अंक हो गए हैं। अभी लीग के चार मैच बाकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493