स्पेनिश लीग : सेबाल्लोस की बदौलत जीता रियल

विटोरिया गास्टेइज, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। डैनी सेबाल्लोस की बदौलत किए गए दो गोल के दम पर रियल मेड्रिड ने स्पेनिश लीग में जीत हासिल की।

एस्तादियो मेंडीजोरोत्जा स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए इस मैच में रियल ने एलावेस को 2-1 से मात दी।

मैच के पहले हाफ में 10वें मिनट में सेबाल्लोस ने गोल कर रियल का खाता खोला। इस गोल की प्रतिक्रिया में 40वें मिनट में गार्सिया ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

सेबाल्लोस ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए 43वें मिनट में रियल के लिए दूसरा गोल किया और क्लब को 2-1 से बढ़त दी।

इस बढ़त को रियल ने दूसरे हाफ में कायम रखा और अपने मजबूत डिफेंस के दम पर एलावेस को स्कोर बराबर नहीं करने दिया और इसी प्रकार रियल ने इस मैच में 2-1 से जीत दर्ज की।

इसके अलावा, स्पेनिश लीग में खेले गए अन्य मैचों में एटलेटिको मेड्रिड ने सेविला को 2-0 से हराया और एथलेटिको बिलबाओ का मलागा के साथ मैच 3-3 से ड्रॉ रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493