वीगो (स्पेन), 6 मार्च (आईएएनएस)। पाब्लो हर्नादेज की ओर से अंतिम समय में किए गए गोल से सेल्टा वीगो ने स्पेनिश लीग के 27वें दौर में मंगलवार को खेले गए मैच में लास पाल्मास को 2-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी जीत के साथ लीग सूची में सेल्टा ने 38 अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल कर लिया है।
अपनी हार के कारण पाल्मास 20 अंकों के साथ 18वें स्थान पर है। वह मलागा और डिपोर्टिवो ला कोरुना के साथ रेलेगेशन जोन में है।
इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ।
इसके बाद, 53वें मिनट में एरिक एक्सपोसिडो ने गोल किया और पाल्मास क्लब का खाता खोला। हालांकि, इस मैच में टीम की ओर से किया गया यह एकमात्र गोल था।
इसके बाद 62वें मिनट में जॉनी ने सेल्टा के लिए गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
सेल्टा और पाल्मास बराबरी के स्कोर के बाद जीत के लिए एक और गोल दागने का संघर्ष करते रहे।
हर्नादेज ने यहां 83वें मिनट में इयागो आस्पास की ओर से मिले पास को सीधे पाल्मास के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और सेल्टा को 2-1 से जीत दी।
dharmpath.com dharmpath