स्पेनिश लीग : सेविला को हराकर चैंपियंस लीग के करीब पहुंचा वेलेंसिया

सेविला (स्पेन), 11 मार्च (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब वेलेंसिया ने लीग के 28वें दौर के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेविला को 2-0 से शिकस्त दी। इस जीत के बाद वेलेंसिया के अंकतालिका में शीर्ष चार में रहने और चैंपियंस लीग के अगले सत्र में खेलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रेमोन सांचेज पीसजुआन स्टेडियम में 2004 के बाद पहली जीत दर्ज करने वाला वेलेंसिया अंकातलिका में चौथे पायदान पर है और उसके पांचवे पायदान पर मौजूद सेविला से 11 अंक ज्यादा हैं।

मेजबान टीम ने शनिवार को हुए मैच की दमदार शुरुआत की और वेलेंसिया के गोल पर कई हमले किए। लेकिन, मेहमान टीम की डिफेंस ने भी शानदार प्रदर्शन किया और सेविला को बढ़त नहीं लेने दी।

मैच के 25वें मिनट में वेलेंसिया के स्ट्राइकर रॉड्रिगो ने गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में भी मेजबान टीम ने बराबरी का गोल करने के बहुत प्रयाए किए लेकिन 68वें मिनट में रॉड्रिगो ने अपना दूसरा गोल करके सेविला की जीत की उम्मीदों को समाप्त कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493