मेड्रिड, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग के सातवें दौर में जहां एक ओर सेविला ने अपने मैच में जीत हासिल की, वहीं एटलेटिको मेड्रिड का मैच गोलरहित ड्रॉ रहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेविला ने मलागा को एस्तादियो रामोन सांचेज पिजुआन स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए मैच में 2-0 से मात दी।
इसके अलावा, एस्तादियो म्युनिसिपल दे बुटार्की स्टेडियम में शनिवार रात को ही खेला गया एटलेटिको मेड्रिड का मैच गोलरहित ड्रॉ रहा।
सेविला के लिए मलागा के खिलाफ खेले गए मैच में पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में अच्छी वापसी करते हुए सेविला ने दो गोल किए।
दूसरे हाफ में एवेर बेनेगा ने 68वें मिनट में और लुइस मुरिएल ने 70वें मिनट में गोल किया, जिसकी बदौलत मलागा ने 2-0 से जीत हासिल की।
अन्य मैच में लेगानेस और एटलेटिको 90 मिनट तक एक-दूसरे के खिलाफ संघर्ष करते रहे, लेकिन गोल नहीं दाग पाए और इस कारण मैच 0-0 से ड्रॉ हुआ।
लीग के सातवें दौर में मिली जीत के तहत सेविला ने सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है, वहीं एटलेटिको दूसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath