स्पेनिश लीग : सेविला ने एलावेस को ड्रॉ पर रोका

विटोरिया (स्पेन), 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। विसाम बेन येदेर की ओर से किए गए गोल के दम पर सेविला ने स्पेनिश लीग में खेले गए मैच में एलावेस को 1-1 से ड्रॉ पर रोका।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मेंडिजोरोजा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ड्रॉ मैच के होने के कारण सेविला अंक तालिका में शीर्ष स्थान से फिसल कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

जॉनी की ओर से 37वें मिनट में किए गए गोल के दम पर एलावेस ने अपना खाता खोला। इसी बढ़त के साथ टीम ने पहले हाफ का समापन भी किया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में सेविला के लिए येदेर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने साराबिया से मिले पास को गोल में तब्दील करते हुए उसे हास से बचाकर इस मैच को ड्रॉ कर दिया। येदेर ने यह गोल 78वें मिनट में किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493