स्पेन की विश्व कप टीम से बाहर मोराटा, अलोंसो

मेड्रिड, 21 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब चेल्सी के स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा एवं डिफेंडर मार्कस अलोंसो को रूस में 14 जून से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए चुनी गई स्पेन की 23 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है।

यह दोनों खिलाड़ी शनिवार को प्रतिष्ठित एफए कप का खिताब जीतने वाली चेल्सी की टीम का हिस्सा थे।

बीबीसी के अनुसार, मोराटा इस सत्र में चेल्सी के लिए केवल 11 गोल ही दाग पाए लेकिन इस सीजन अलोंसो का प्रदर्शन शानदार रहा और उनका टीम से बाहर होना आश्चर्यजनक है।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोच जुलेन लोप्तेगुई ने चेल्सी के मिडफील्डर सेस्क फेब्रेगास और आर्सेनल के डिफेंडर हैक्टर बेलेरिन को भी टीम में स्थान नहीं दिया है। हलांकि, आर्सेनल के डिफेंडर नाचो मोनरियल टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

जुलेन लोप्तेगुई ने टीम में आंद्रेस इनिएस्ता, सर्गियो रामोस, जेरार्ड पीके, जॉर्डी आल्बा, सर्गियो बुस्क्वेट्स और डेविड सिल्वा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है, जो स्पेन को दूसरी बार विश्व कप जिताने का माद्दा रखते हैं।

स्पेन विश्व कप के अपने पहले मैच में 15 जून को पुर्तगाल से भिड़ेगी। स्पेन ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला विश्व कप जीता था।

टीम :

गोलकीपर : डेविड डि गिया, पेपे रियना, केपा अरीर्जाब्लागा।

डिफेंडर : जॉर्डी आल्बा, नाचो मोनरियल, अल्वारो ऑडरियोजोला, नाचो फर्नाडीज, दानी कार्वाहाल, जेरार्ड पीके, सर्गियो रामोस, सेजार अजपिलिकुएटा।

मिडफील्डर : सर्गियो बुस्क्वेट्स, इस्को, थियागो अल्कांत्रा, डेविड सिल्वा, आंद्रेस इनिएस्ता, साउल निगुएज, कोके।

फारवर्ड : मार्को असेंसियो, इयागो आसपास, डिएगो कोस्टा, रोर्डिगो मोरेनो, लुकस वाजक्वेज।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493