स्पेन के कार्लो बने ओमान फुटबाल टीम के मुख्य कोच

मस्कट, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ओमान फुटबाल संघ ने स्पेन के जुआन रामोन लोपेज कार्लो के अपना मुख्य कोच बनाने की घोषणा की है।

ओमान फुटबाल संघ ने कहा है कि कार्लो की नियुक्ति एक साल के लिए हुई है।

रियल मेड्रिड और साउदी अरब के मुख्य कोच कार्लो ने शुक्रवार को अपनी नियुक्ति को लेकर खुशी जाहिर की।

कार्लो ने कहा कि ओमानी टीम अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा देगी लेकिन इस दिशा में उसे देशवासियों का सहयोग चाहिए होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493