स्पेन के खिलाफ डेविस कप टीम में शामिल किए गए पेस, बोपन्ना

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने डेवस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम में साकेत मायनेनी के साथ लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को भी शामिल किया है।

भारत को डेवस कप के विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में अगले महीने स्पेन से भिड़ना है।

यह मुकाबले दिल्ली के आर. के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में 16 से 18 सितंबर के बीच खेले जाएंगे।

पेस-बोपन्ना के बीच बीते कुछ वर्षो में मनमुटाव की स्थिति देखी गई है, हालांकि बीते सप्ताह ब्राजील की मेजबानी में संपन्न हुए रियो ओलम्पिक में दोनों खिलाड़ी पुरुष युगल वर्ग में साथ खेलते नजर आए थे।

रियो में हालांकि पहले ही राउंड में उन्हें हारकर बाहर होना पड़ा।

एआईटीए ने जुलाई में दक्षिण कोरिया के खिलाफ डेविस कप मैच जीतने वाले चारों खिलाड़ियों को ही स्पेन के खिलाफ उतारने का फैसला किया है।

मायनेनी और रामकुमार रामनाथन एकल वर्ग के मैच खेल सकते हैं, जबकि पेस-बोपन्ना की जोड़ी युगल वर्ग में खेल सकती है।

भारतीय डेविस कप टीम : साकेत मायनेनी, रामकुमार रामनाथन, रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस

अतिरिक्त खिलाड़ी : प्रजनेश गुन्नेश्वरन, सुमीत नागल

गैर प्रतिस्पर्धी कप्तान : आनंद अमृतराज

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493