स्पेन के दिग्गज गोल्फर काब्रेरा हीरो इंडियन ओपन में खेलेंगे (फोटो सहित)

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी राफा काब्रेरा बेलो ने बुधवार को भारत में होने वाले हीरो इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में खेलने के लिए हामी भर दी।

इंडियन ओपन नौ मार्च से गुड़गांव के डीएलफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब के गैरी प्लेयर कोर्स में खेला जाएगा।

32 वर्षीय काब्रेरा ने अपने आप को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शुमार कराया है। उन्होंने यूरोपीयन टूर और पीजीए टूर में अच्छा प्रदर्शन किया है।

दिसंबर 2015 में काब्रेरा की विश्व रैंकिंग 114वीं थी लेकिन अपने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 2016 में विश्व रैंकिंग में 25वां स्थान हासिल किया।

काब्रेरा ने कहा, “हीरो इंडियन ओपन को मैंने अपने कार्यक्रम में अंतिम समय जोड़ा है। मैंने पिछले सप्ताह ही इस बात की पुष्टि की। मैंने अभी तक कोर्स के बारे में कुछ भी जानकरी नहीं ली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493