स्पेन के प्रधानमंत्री ने गोल्फर गार्सिया को दी बधाई

मेड्रिड, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के प्रधानमंत्री ने मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट खिताब जीतने पर अपने देश के खिलाड़ी सर्गिया गार्सिया को बधाई दी है।

इस टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका के अगस्ता में हुआ था।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मारियानो राजोय ने सोमवार को गार्सिया को एक टेलीग्राम भेजा, जिसके जरिए उन्होंने मास्टर्स खिताब जीतने पर बधाई दी।

इस खिताबी जीत से गार्सिया स्पेन के दिग्गज गोल्फ खिलाड़ियों मारिया ओलाजाबाल और सेवे बालेस्टेरोस की सूची में शामिल हो गए हैं।

मारियानो ने गार्सिया को बधाई देने के साथ ही इस प्रतियोगिता के पहले दौर में उनके शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा भी की। उन्होंने अपने टेलीग्राम में कहा कि गोल्फ खिलाड़ी ने पुरुष पेशेवर गोल्फ की बड़ी चैम्पियनशिपों में से एक में ऐतिहासिक पन्ना जोड़ दिया है।

गार्सिया ने प्लेऑफ के दौरान पहले होल पर बर्डी लगाते हुए मास्टर्स टूर्नामेंट जीत लिया। यह उनका पहला मेजर खिताब है। चार दौर की समाप्ति के बाद गार्सिया और जस्टिन रोस बराबरी पर थे। इसके बाद प्लेऑफ का आयोजन किया गया, जिसमें गार्सिया ने बाजी मार ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493