मेड्रिड, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल खिलाड़ी विक्टर पेरेज माकिन ‘विटोलो’ ने कहा कि उनके टीम के साथी खिलाड़ी डिएगो कोस्टा अभी मजे कर रहे हैं और दबाव से उसी प्रकार जूझते हैं, जैसे आज तक जूझते आए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कोस्टा ने कहा कि हाल ही में कहा था कि अगर वह स्पेन के लिए न भी खेल रहे हों, तो भी अपने किरदार में कोई बदलाव नहीं करेंगे।
बेल्जियम के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मुकाबले में स्पेन की जीत में मुख्य भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में से एक विटोलो भी थे।
dharmpath.com dharmpath