सेंट-मार्टिन-डे-रे (फ्रांस), 25 जून (आईएएनएस)। यूरोपीयन फुटबाल संघ (यूईएफए) ने शनिवार को स्पेन फुटबाल टीम के 10 खिलाड़ियों का डोपिंग परीक्षण करवाया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्पेन की राष्ट्रीय टीम की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा गया है कि खिलाड़ियों के मूत्र और खून के नमूने लेने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई।
जिन खिलाड़ियों का परीक्षण किया गया है, उनके नामों की घोषणा नहीं की गई है।
दो बार यूरो कप का खिताब अपने नाम कर चुकी स्पेन की टीम को सोमवार को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में इटली से भिड़ना है।
dharmpath.com dharmpath