स्पेन ने जीत के साथ की यूरो क्वालीफाइंग की शुरुआत

मेड्रिड, 24 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन ने शनिवार रात यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए यूरो 2020 क्वालीफाइंग के अपने पहले मैच में नॉर्वे को 2-1 से पराजित किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अुनसार, स्पेन ने पूरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन खराब फिनिशिंग के कारण मेजबान टीम केवल दो गोल ही कर पाई।

स्पेन के मुख्य कोच लुइस एनरिके ने शुरुआती-11 खिलाड़ियों में रोर्डिगो मोरेनो और डानी परेहो को मौका दिया। परेहो कोच के विश्वास पर खरे उतरे और 16वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

नॉर्वे ने हालांकि, दूसरे हाफ की बेहतर शुरुआत की। मेहमान टीम को 63वें मिनट में पेनाल्टी मिली जिसे गोल में बदलने में इनिगो मार्टिनेज ने कोई गलती नहीं की।

स्पेन ने बराबरी का गोल खाने के बाद जल्द ही वापसी की। 71वें मिनट में स्पेन को पेनाल्टी मिली और सर्जियो रामोस ने गोल करके मेजबान टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493