बेलग्रेड, 14 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन ने रूस को फाइनल मुकाबले में 7-3 से हराते हुए फुस्टाल यूरो खिताब पर सातवीं बार कब्जा जमा लिया है।
स्पेन ने इससे पहले 1996, 2001, 2005, 2007, 2010 और 2012 में यह खिताब जीता था।
रूस के खिलाफ फाइनल मैच में स्पेन के लिए पोला ने 14वें और 15वें, मारियो रिविलोस ने 15वें और 36वें तथा मिग्वेलिन ने 31वें और 35वें मिनट में गोल किए।
दूसरी ओर, रूस के लिए रामुलो ने 20वें और रोबिन्हो ने 32वें मिनट में गोल किए।
फुस्टाल यूरो कप के लिए कुल एक लाख दर्शक स्टेडियम तक पहुंचे। यह संख्या दो फरवरी से लेकर फाइनल तक के मैचों का है। फाइनल मैच में कुल 11 हजार दर्शकों ने स्टेडियम का रुख किया था।
dharmpath.com dharmpath