मेड्रिड, 1 मई (आईएएनएस)। स्पेन के बास्केटबॉल खिलाड़ी रिकी रुबियो ने सशक्त रूप से विश्व बास्केटबॉल शासी निकाय फीबा के स्पेन को ओलम्पिक खेलों से बाहर निकालने के फैसले की आलोचना की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फीबा ने अप्रैल में घोषणा करते हुए बताया कि यूरो लीग और विश्व बास्केटबॉल शासी निकाय के बीच विवाद के परिणामस्वरूप 2016 ओलम्पिक खेलों से जिन देशों को बाहर किया गया है, उनमें स्पेन भी शामिल है।
इस फैसले के कारण रियो में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विश्व की कुछ बेहतरीन टीमें नजर नहीं आएंगी।
बीजिंग 2008 और लंदन 2012 ओलम्पिक खेलों में रजत पदक जीतने के बावजूद भी स्पेन की टीम को इस वर्ष के खेलों में हिस्सा लेने का अवसर नहीं दिया गया।
अमेरिका की राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ (एनबीए) में मिनेसोका टिम्बरवुल्व्सकके लिए खेलने वाले रुबियो ने कहा, “मुझे लगता है कि फीबा और यूरो लीग की बीच की लड़ाई के परिणाम का कोई तुक नहीं है।”
रुबियो ने आगे कहा, “स्पेन, रियो ओलम्पिक में खेलने का हकदार है, क्योंकि हमारे पास इसका अधिकार है और कृपया न्याय की खातिर ऐसा करें।”
उन्होंने आगे कहा, “बीजिंग के ओलम्पिक खेल मेरे लिए अविस्मरणीय हैं और लंदन में न खेल पाना मेरा दुर्भाग्य है, लेकिन मैं अब 17 का नहीं रहा और मेरे पास अच्छे से तैयार होकर प्रतिद्वंद्विता करने का अवसर है।”
dharmpath.com dharmpath