स्पेन में नकाब पहनी महिला पर हमले के सिलसिले में 2 गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह हमला सोमवार रात बर्सिलोना के सियुतात वेला जिले में हुआ। आरोपियों ने नकाब पहनने के कारण पहले गर्भवती महिला का अपमान किया। जब उसके पति ने महिला का बचाव करने की कोशिश की, तो वे उनसे उलझ गए और उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद उन्होंने महिला के पेट पर वार किया।

कुछ राहगीरों ने पुलिस के पहुंचने तक महिला व उसके दो बच्चों को सुरक्षा दी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद बताया गया कि न तो महिला और न ही उसके होने वाले बच्चे को कोई गंभीर क्षति हुई है।

आरोपी दक्षिणपंथी समूहों से जुड़े रहे हैं। वे पहले भी अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए हैं। उन्हें घृणा अपराध, हमले और चोट पहुंचाने के लिए हिरासत में लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493