स्पेन में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 मरे

मैड्रिड, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो वयस्कों और दो बच्चों की मौत हो गई।

विमान ने क्वोत्रो वियेंटोस से पुर्तगाल के कासकेस के लिए रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब चार बजे उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 20 मिनट के भीतर ही विमान स्पेन के कनाडा रियल लियोनेसा में गिर गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि एक गड़रिये ने बचाव सेवाओं को विमान हादसे की सूचना दी।

हालांकि, बचावकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन वे कुछ भी नहीं कर पाए। दुर्घटना के दो घंटे तक विमान में लगी आग नहीं बुझ पाई थी।

अभी पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना के समय मौसम खराब था और नीचे बादलों के साथ ही बारिश भी हो रही थी। विशेषज्ञ दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493