स्पेन में शरणार्थियों के लिए 9.364 करोड़ डॉलर मंजूर

रोजगार मंत्री फातिमा बेंज ने बताया, “हम लोग ऐसे लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरत है और वे अपने स्वयं के साधन से यहां आ चुके हैं। स्पेन की सरकार ने शरणार्थी संकट पर पहले क्षण से ही एक जिम्मेदार और एकजुटताभरी भूमिका निभाई है।”

इससे एक दिन पहले गुरुवार को कार्यवाहक गृह मंत्री जॉर्ज फर्नाडीस डियाज ने घोषणा की थी कि स्पेन, ग्रीस और इटली में मौजूद 200 शरणार्थियों को मई के शुरू में अपने यहां पनाह देगा।

शरणार्थियों को शरण देने को लेकर स्पेन के ‘सुस्त’ रवैये की आलोचना होती रही है। इसने पिछले साल सितंबर में 15,000 शरणार्थियों को पनाह देने पर सहमति जताई थी, लेकिन अब तक केवल 18 शरणार्थियों को ही देश में पनाह दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493