इस सम्मेलन का उद्देश्य शहरी विकास में शॉपिंग पर्यटन के आर्थिक प्रभाव एवं संभावनाओं का विश्लेषण करना है। राजधानी मैड्रिड पर्यटन के लिहाज से मुख्य शहरों में से एक है।
मैड्रिड पांचवा यूरोपीय शहर है, जहां गैर यूरोपीय पर्यटक लंदन, पेरिस, बार्सिलोना और इस्तांबुल के बाद सर्वाधिक शॉपिंग करते हैं।
सम्मेलन में मौजूद वक्ता शहरों में शॉपिंग पर्यटन को प्रोत्साहित करने और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बीच सहयोग को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर संबोधित करेंगे।
वक्ताओं में स्पेन की एयरलाइन इबेरिया के अध्यक्ष लुईस गैलेगो और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव तालेब रिफाई शामिल हैं।
अमेरिका, फ्रांस के बाद स्पेन विश्व का तीसरा ऐसा देश है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। वहीं, स्पेन दूसरा ऐसा देश भी है, जहां लोग अपनी यात्राओं के दौरान सर्वाधिक खर्च करते हैं।
dharmpath.com dharmpath