स्पेन में सम्मानित किए गए नडाल

मेड्रिड, 2 मई (आईएएनएस)। स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय ने देश के टेनिस स्टार राफेल नडाल को ‘गोल्ड मेडल ऑफ मेरिट’ प्रदान किया।

मार्लोका पैलेस में शुक्रवार को आयोजित समारोह में श्रम दिवस के अवसर पर राजोय ने नडाल सम्मानित किया।

इस सम्मान से नडाल व अन्य लोगों को नवाजने का फैसला बीते साल 13 जून को हुआ था लेकिन बीते साल नवम्बर में नडाल पुरस्कार लेने नहीं पहुंच सके थे क्योंकि वह उनक दिनों चोट से उबर रहे थे।

नडाल ने इसे अपने जीवन में महान पल करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मेडल की उम्मीद उन्होंने कभी नहीं की थी। यह उनके लिए महान सम्मान है और इसके लिए वह सबका धन्यवाद करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493