मेड्रिड, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी स्पेन के जंगल में लगी आग पर 10 दिनों बाद काबू पाया जा सका। यह आग 19 दिसम्बर को लगी थी, जिसे मंगलवार सुबह यानी 29 दिसम्बर को बुझाया जा सका।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की आग बुझाने में मदद की।
क्षेत्र में हालांकि नए अग्निकांडों का खतरा अब भी बरकरार है। यहां दिसम्बर सर्वाधिक गर्म रहा है और आने वाले दिनों में भी गर्मी फिर पड़ सकती है। ऐसे में क्षेत्र में आपात एवं सैन्य सेवा की इकाइयों को मुस्तैद रहना होगा।
ऑस्ट्रिया में भी बीते सप्ताह जंगल में आग लगने की कई घटनाएं हुईं जिन पर सोमवार को काबू पाया जा सका।
dharmpath.com dharmpath