स्पेलिंग्स का 5वां बेटा उनके वैवाहिक रिश्ते के पुनर्जन्म का प्रतीक

लॉस एंजेलिस 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री टोरी स्पेलिंग का कहना है कि उनका नौ महीने का बेटा ब्यू डीन अभिनेता डीन मैकडर्मोट के साथ उनके वैवाहिक रिश्ते के पुनर्जन्म का प्रतीक है।

लॉस एंजेलिस 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री टोरी स्पेलिंग का कहना है कि उनका नौ महीने का बेटा ब्यू डीन अभिनेता डीन मैकडर्मोट के साथ उनके वैवाहिक रिश्ते के पुनर्जन्म का प्रतीक है।

स्पेलिंग और मैकडर्मोट के डीन से पहले चार बच्चे और हैं। उनके वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए।

स्पेलिंग ने ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ को बताया, “मुझे लगता है कि ब्यू हमारे रिश्ते के पुनर्जन्म का मजबूत स्तंभ है क्योंकि उसकी वजह से हमारा रिश्ता फिर बना और यह जरूरी था कि हम अपने रिश्ते की एक नई शुरुआत करें।”

दोनों वर्ष 2006 में शादी के बंधन में बधे थे। डीन के अलावा वे लियाम, स्टेला, हैटी और फिन के भी माता-पिता हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493