कैलिफोर्निया की कंपनी ने इस साल कुल छह रॉकेटों की लैंडिंग के प्रयास किए। इसमें से एक जमीन और अन्य पांच समुद्र में किए गए। जून माह में किया गया समुद्री लैंडिंग का एक प्रयास असफल रहा था।
फ्लोरिडा के केप कार्निवल एयरफोर्स स्टेशन से दो-स्तरीय फॉल्कन9 रॉकेट को रात 1.25 बजे लांच किया गया। यह रॉकेट अपने साथ जेसीएसएटी-16 उपग्रह को एक भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा की ओर ले गया।
dharmpath.com dharmpath