स्पेस एक्स ने अपडेटेड फॉल्कन9 रॉकेट लांच किया

वाशिंगटन, 12 मई (आईएएनएस)। स्पेस एक्स के फॉल्कन9 रॉकेट ‘ब्लॉक 5’ के अपडेटेड संस्करण को शुक्रवार को फ्लोरिडा से रवाना किया गया। यह संस्करण कक्षा में बांग्लादेश के पहले संचार उपग्रह को प्रोत्साहित करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, ‘ब्लॉक 5’ बूस्टर को नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 4:14 बजे रवाना किया गया। ‘ब्लॉक 5’ की यह पहली उड़ान थी।

व्हीकल ने अपने पुनप्र्रयोग और विश्वसनीयता में सुधार करने के लिए कई डिजाइन परिवर्तन किए हैं। इन परिवर्तनों के जरिए अधिक उड़ानों के लिए इंजीनियरों को अपने पहले चरण को नया करना आसान हो सकता है। इसका मकसद भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजना है।

स्पेस एक्स की विज्ञप्ति के मुताबिक, इसे बहुत सीमित नवीनीकरण के साथ 10 या उससे अधिक उड़ानों को लांच करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका मकसद स्पेस एक्स के तेजी से पुनप्र्रयोग और अत्यधिक उच्च विश्वसनीयता के लिए प्रयास जारी रखना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493