स्पोर्टिग लिस्बन से जुड़ने को तैयार विंडेल

रियो डी जनेरियो, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के प्रतिभाशाली मिडफील्डर विंडेल अगले कुछ दिनों में पुर्तगाली क्लब स्पोर्टिग लिस्बन से जुड़ जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुर्तगाली क्लब ने कई यूरोपीय क्लबों को पीछे छोड़ते हुए विंडेल के साथ करार करने में सफलता हासिल की है।

इस करार के बदले लिस्बन को रियो के क्लब फ्लूमिनेंसी को 1.2 करोड़ डॉलर अदा करने होंगे। लिस्बन इस 20 साल के खिलाड़ी के साथ छह साल का करार करने जा रहा है।

विंडेल के साथ करार में पेरिस सेंट जर्मेन, पोरटो और सीएसकेए मास्को ने रुचि दिखाई थी।

साल 2017 में विंडेल ने फ्लूमिनेंसी के लिए कुल 58 मैच खेले हैं और सात गोल किए हैं।

वेतन के तौर पर विंडेल को पुर्तगाल में सालाना 7.20 लाख डॉलर मिलेंगे। इसमें परफॉर्मेस बोनस शामिल नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493