स्प्रिंगस्टीन का एलबम ‘वेस्टर्न स्टार्स’ 14 जून को रिलीज होगा

लॉस एंजेलिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉक स्टार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन का बीते पांच साल में पहला एलबम ‘वेस्टर्न स्टार्स’ 14 जून को रिलीज होगा।

एलबम को शुरुआत में स्प्रिंगस्टीन के न्यू जर्सी स्थित होम स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद कैलिफोर्निया और न्यूयार्क में अतिरिक्त रिकॉर्डिग हुई।

स्प्रिंगस्टीन के 19वें स्टूडियो एलबम को ‘कोलंबिया रिकॉर्ड्स’ रिलीज करेगी।

स्प्रिंगस्टीन ने एक बयान में कहा, “यह रिकॉर्ड मेरे सोलो रिकॉर्डिग की वापसी है।”

‘वेस्टर्न स्टार्स’ में 13 ट्रैक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493