स्प्रिट एयरलाइंस की दुर्गापुर हवाईअड्डे से सेवा शुरू

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरू की चार्टर्ड विमानन कंपनी स्प्रिट एयरलाइंस ने सोमवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के काजी नजरुल इस्लाम हवाईअड्डे (केएनआईए) से उड़ान सेवा शुरू कर दी है।

उड़ानों का संचालन सप्ताह में तीन दिन होगा। विमान कोलकाता से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरेगा और उसके बाद वह वहां से बिहार के पटना या दरभंगा जाएगा। वापसी में विमान पटना या दरभंगा से उड़ान भरेगा और दुर्गापुर होते हुए कोलकाता पहुंचेगा।

कंपनी हेलीकॉप्टर सेवा भी देती है।

कंपनी ने कहा कि यात्रियों को घर से हवाईअड्डे तक सेडान श्रेणी की कार से लाया जाएगा और गंतव्य शहर में भी यात्री को उसके गंतव्य स्थान तक कार से छोड़ा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493