स्मिथ एंड सनाइडर को क्रिसिल की एमएसई 4 रेटिंग

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। स्मिथ एंड सनाइडर फैसेलिटी मैनेजमेंट कम्पनी को उच्च प्रदर्शन क्षमता एवं औसत से अधिक वित्तीय क्षमता के लिए एनएसआईसी क्रिसिल ने ‘सर्टिफिकेशन तथा एमएसई 4’ रेटिंग से सम्मानित किया है।

क्रिसिल कारोबारों की वित्तीय क्षमता एवं स्थिरता का मूल्यांकन करता है। इस रेटिंग के लिए कई कारकों पर ध्यान दिया जाता है, कम्पनी की स्थायी फाइनेन्स पैदा करने की क्षमता निश्चित रूप से उच्च क्रिसिल रेटिंग पाने मे मदद करती है।

भारत में सुविधा प्रबंधन सेवा उद्योग में पिछले एक दशक में लगातार वृद्धि देखी गई है और रियल एस्टेट और संपत्ति प्रबंधन बाजार के अपेक्षित नवीनीकरण के कारण अगले चार वर्षों में इस क्षेत्र की स्थिर वृद्धि की उम्मीद है। क्रिसिल जैसे संगठन द्वारा परिभाषित रेटिंग और प्रमाणीकरण, भारत में एसएमई की और स्थिरता और विकास की क्षमता के मापन में सहायता करता है।

स्मिथ एंड सनाइडर फैसेलिटी मैनेजमेंट के निदेशक विशाल बत्रा ने कहा, “उच्च एमएसई 4 रेटिंग हमारे संगठन की उच्च संचालानात्मक क्षमता तथा वित्तीय स्थिरता को दर्शाती है। यह स्मिथ एंड सनाइडर की परिचालन क्षमता, विश्व स्तरीय सेवा वितरण और उद्योग नेतृत्व का सूचक है। एमएसई 4 रेटिंग ने हमारे ग्राहकों को हमारे साथ अपने सहयोग के लिए जश्न मनाने का एक और अवसर दिया है।”

स्मिथ एंड सनाइडर फैसेलिटी मैनेजमेंट कंपनी उत्तर भारत की प्रमुख हाउसकीपिंग एवं फैसेलिटी मैनेजमेंट कंपनी में से एक है। कंपनी कार्यालय, व्यावसायिक इकाइयों, निजी स्कूलों, अस्पतालों, आवासीय परिसरों, सरकारी कार्यालयों आदि को उच्च प्रशिक्षित हाउसकीपिंग स्टाफ और सेवाएं प्रदान करती है।

क्रिसिल विश्वस्तरीय विश्लेषणात्मक कम्पनी है जो रेटिंग, अनुसंधान, जोखिम एवं नीतिगत परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493