स्मिथ और मैं अच्छे दोस्त : वार्नर

टोरंटो, 30 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए टेस्ट में बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद प्रतिबंधित किए गए आस्ट्रेलिया के तत्कालिन उप-कप्तान डेविड वार्नर ने कहा है कि वह और इसी विवाद में फंसे पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ अभी भी अच्छे दोस्त हैं।

इस विवाद के बाद वार्नर और स्मिथ को क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने एक-एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। सीए ने हालांकि इन दोनों को ग्लोबल टी-20 लीग में खेलने की अनुमति दे दी है।

यह दोनों खिलाड़ी इस समय कनाडा में इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं।

विन्निंग्स हॉक्स के लिए खेल रहे वार्नर ने यहां कहा,”यह निश्चित तौर काफी मुश्किल रहा है सिर्फ मेरे और मेरे परिवार के लिए उन प्रशंसकों के लिए भी जो क्रिकेट को प्यार करते हैं। इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं यह मेरी गलती थी।”

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने वार्नर के हवाले से लिखा, “लेकिन अब मैं मजबूत हूं और आगे बढ़ चुका हूं और आगे बढ़ता रहूंगा। मैं इस बात पर ध्यान दूंगा कि मैं सही समय पर सही चीजें कर सकूं।”

वार्नर ने अपने और स्मिथ के बारे में कहा, “स्मिथ और मैं काफी अच्छे दोस्त हैं। जो लोग होटल में हैं वो देख सकते हैं कि हम एक साथ काफी समय बिताते हैं। अंत में यह हमारे लिए बड़ी चीज थी जिसे हमें निजी तौर पर संभालना था। हम एक दूसरे से इसलिए नहीं मिल सके थे क्योंकि वो काफी दूर थे, लेकिन अब हमें समय मिला है। हम लगातार बातें कर रहे हैं।”

स्मिथ ने इस लीग में वापसी करते हुए 61 रनों का पारी खेली जबकि वार्नर को लसिथ मलिंका ने दूसरी गेंद पर ही आउट कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493