स्मिथ को ‘आफ्टर अर्थ’ की असफलता ने तोड़ा

लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ का कहना है कि उनकी फिल्म ‘आफ्टर अर्थ’ की असफलता ने उन्हें प्रभावित किया, लेकिन अब अपनी नई फिल्म ‘फोकस’ की वजह से वह फिर चर्चा में हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने स्मिथ के हवाले से कहा, “मेरे लिए यह फिल्म वास्तव में मेरी जिंदगी, भावनात्मक रूप से और मेरे करियर में परिवर्तन काल का प्रतीक है।”

स्मिथ ने कहा, “फिल्म ‘आफ्टर अर्थ’ की असफलता के बाद मेरे दिमाग में टूटन घर कर गई। मेरी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी कि ‘ओह, वाह! मैं अभी जिंदा हूं। ओह, वाह! असल में फिल्म को अच्छी शुरुआत न मिलने के बावजूद मैं अब भी मैं ही हूं। मैं अब भी अन्य फिल्म में लिया जा सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493