स्मिथ, वार्नर, बैनक्रॉफ्ट के प्रतिबंध हटाने पर फैसला इस सप्ताह

मेलबर्न, 19 नवंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के ऊपर लगे प्रतिबंध को कम कर सकती है। इन तीनों पर दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में मार्च में खेले गए टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ के कारण प्रतिबंध लगा था।

स्मिथ और वार्नर पर सीए ने एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया था तो वहीं बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध है।

इस मामेल की जांच के लिए गठित की गई स्वतंत्र समिति ने विवाद के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेट की हर हाल में जीत हासिल करने की संस्कृति को जिम्मेदारी ठहराया था। समिति की रिपोर्ट के बाद आस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने सीए से खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की थी।

वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी इस सिफारिश पर सीए इस सप्ताह के अंत में फैसला ले सकती है। सीए इस पर टेलीफोन के माध्यम से चर्चा के बाद फैसला करेगी कि इन खिलाड़ियों के प्रतिबंध में रियायत करनी है या नहीं।

स्मिथ और वार्नर इस समय अपने प्रतिबंध के आठवें महीने में हैं और जबकि बैनक्रॉफ्ट का प्रतिबंध दिसंबर में समाप्त हो जाएगा।

इन तीनों के प्रतिबंध के अलावा सीए बोर्ड के कई और मुद्दों पर भी बात करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493