स्मृति मंधाना ने ब्रिस्बेन हीट के साथ करार किया

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आस्ट्रेलिया में होने वाले महिला बिग बैश लीग के लिए फ्रेंचाइजी टीम-ब्रिस्बेन हीट के साथ एक साल का करार किया है।

स्मृति के साथ करार की घोषणा क्लब ने मंगलवार को की। स्मृति महिला बिग बैश लीग से जुड़ने वाली दूसरी भारतीय हैं। इससे पहले, हरमनप्रीत कौर ने मौजूदा चैम्पियन फ्रेंचाइजी-सिडनी थंडर के साथ करार किया था।

इस करार से पहले स्मृति को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया था।

वेबसाइट क्रिकइंफो ने स्मृति के हवाले से लिखा है, “बीते सीजन में मैं आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों खिलाफ खेली थी लेकिन इस सीजन में मैं इस क्लब में शामिल स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर खेलने की कोशिश करूंगी।”

हीट टीम के कोच एंडी रिचर्ड्स ने कहा कि कई आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लीग के लिए स्मृति को टीम में शामिल करने की वकालत की थी और इसी के बाद से वह इस खिलाड़ी के साथ करार को इच्छुक हो गए थे।

हीट के लिए इस साल वेस्टइंडीज की उपकप्तान दिएंद्रा डॉटिन भी खेलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493