स्लमडॉग मिलेनियर का हिस्सा बनने पर गर्व : अनिल कपूर

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर की रिलीज के एक दशक पूरा होने पर इसके अभिनेता अनिल कपूर ने बुधवार को कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। स्लमडॉग मिलेनियर 2009 में रिलीज हुई थी।

अनिल कपूर ने एक बयान में कहा, “ऐसा लगता है कि हम कल ही स्लमडॉग मिलेनियर की शूटिंग कर रहे थे।”

उन्होंने कहा, “अनेक लोगों ने स्लमडॉग मिलेनियर को उत्कृष्ट कृति बताया और मैं ईमानदारी से कहा सकता हूं कि मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व है।”

ब्रिटिश फिल्मकार डैनी बॉयल की फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर मुंबई की मलिन बस्तियों के 18 साल के अनाथ के घोर कष्टों की याद दिलाती है, जो शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ में दो करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीत लेता है।

फिल्म में अनिल कपूर ‘कौन बनेगा करोडपति’ के मेजबान प्रेम कुमार के किरदार में दिखे थे। फिल्म मलिन बस्ती के इस लड़के के अमीर बनने की कहानी है। देव पटेल ने लड़के की भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म को 81वें एकेडमी अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अडाप्टेड स्क्रीनप्ले, सिनेमैटोग्राफी, साउंड मिक्सिंग, फिल्म एडिटिंग, ओरिजिनल स्कोर, मौलिक गीत, निर्देशन और मोशन पिक्चर समेत आठ ऑस्कर अवार्ड मिले थे।

भारतीय संगीत के उस्ताद ए.आर.रहमान ने फिल्म के गीत ‘जय हो’ की संगीत रचना के लिए दो ऑस्कर अवार्ड हासिल किए थे।

मशहूर लेखक, गीतकार व फिल्मकार गुलजार और साउंड इंजीनियर रेसुल पुकुट्टी भी इस फिल्म के ऑस्कर विजेताओं शामिल थे, जिन्होंने 2009 में देश को गौरवान्वित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493