स्लोवाकिया हंगरी-सर्बिया सीमा पर भेजेगा अपने पुलिस अधिकारी

ब्रातीस्लावा, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्लोवाकिया हंगरी और सर्बिया के बीच चल रहे पलायन संकट को देखते हुए शेंगेन क्षेत्र सीमाओं की हिफाजत के लिए पड़ोसी देश हंगरी में अपने 50 पुलिस अधिकारी भेज रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यहां मंगलवार को स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फीको ने कहा, “यह स्लोवाकिया का एक बड़ा प्रतिनिधित्व है।”

यह पुलिस अधिकारी सीमाओं पर अपने हंगरी, चेक गणराज्य और पोलैंड के समकक्ष के साथ गश्त करेंगे। हंगरी की मदद के लिए कुल 170 पुलिस अधिकारी पहुंच रहे हैं। चेक गणराज्य 50 और पोलैंड 70 पुलिस अधिकारी भेज रहा है।

फीको ने कहा, “वाइसग्राद ग्रुप देशों के इस तरह के निर्णय ने यूरोपीय संघ में मौजूद समकक्षों को हैरान कर दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493