लंदन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। स्लोवेनिया ने सेना प्रमुख के तौर पर पहली बार एक महिला को नियुक्त किया है। महिला को सेना के सर्वोच्च पद पर नियुक्त करना वाला यह नाटो का अकेला देश है।
बीबीसी के मुताबिक, मेजर जनरल अलेंका एर्मेंस (55) बुधवार को चीफ ऑफ स्टाफ का पद्भार संभालेंगी।
सेना की पूर्व कमांडर एर्मेस ने 1991 में अपने सैन्य करियर की शुरुआत की थी।
राष्ट्रपति बोरुत पाहोर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके इस पद पर आने से सेना का प्रदर्शन सुधरेगा।
dharmpath.com dharmpath